खून का रंग लाल क्यों होता हैं ? - गज़ब साइंस

Thursday, March 14, 2019

खून का रंग लाल क्यों होता हैं ?


खून का रंग लाल क्यों होता हैं ?




क्या आपको वो दिन याद हैं जब आपको कोई चोट लग जाती थी? हाँ! तो उस स्थिति में आप पहली कौन सि देखने की उम्मीद करते हैं? आप कहेगे की जाहिर हैं –चोट से खून बहार निकलता हैं| पर इसमें कमाल की बात क्या हैं?
     तो कमाल की बात यह हैं की, हम देखते हैं की रक्त का रंग लाल होता है पर आप ने कभी ये सोचा हैं की रक्त का रंग लाल ही क्यों होता हैं, कोई और रंग क्यों नहीं ?


why-blood-is-red,red-blood-cell
blood is red 


1.     खून (रक्त) का महत्व:-


                   पहले यह जन लेते हैं की खून इतना महत्वपूर्ण क्यों है? खून शरीर के हर भाग को ऑक्सीजन पहुचानें के कार्य से लेकर रोगों से सुरक्षा दिलाए रहने की भूमिका निभाता हैं| शरीर के सभी कार्यो के संचालन में लाल खून का प्रमुख स्थान है| सामान्य व्यक्ति के शरीर में खून की 3-4 किलो मात्रा परिभ्रमण करती रहती हैं, और इसी पर जीवन लीला निर्भर रहती हैं| इसलिए इसकी निरंतर, पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति आवश्यक हैं| इस जीवनदायी खून के लाल होने के कारण जानने के लिए इसकी सरचना को जान लेना जरुरी हैं|


why-blood-is-red,red-blood-cell
red blood cells


2.     खून की सरचना:-


               हमारे खून की दो तरल और ठोस भागों पर निर्भर करती हैं| द्रव भाग प्लाज्मा कहलाती हैं| जबकि ठोस भाग में सफ़ेद रक्त कण, लाल रक्त कण और प्लेटलेट्स होते हैं| प्लाज्मा पीले रंग का गाड़ा द्रव होता हैं| जिसमे प्रोटीन, एंटीबाडी, फाब्रिनोजन, वसा, लवण और कार्बोहैद्रेट आदि मिले रहते हैं| शरीर की बढोतरी के लिए प्रोटीन विषैले पदार्थो को समाप्त करने के लिए एंटीबाडी कट जाने या चोट लगने पर बहते खून को जमाकर रोकने के लिए फाइब्रिनोजन की पूर्ति खून के इसी भाग से होती हैं| सफ़ेद रक्त कण रोगानुओ से लड़ाई लड़कर उन्हें परस्त करके हमें रोगी नहीं होने देते | प्लेटलेट्स खून के बहाव को रोकने में सहायक होते हैं|

https://ekaro.in/enkr2019102526559866 best phones deals are most a waited 


why-blood-is-red,red-blood-cell
himoglobin


3.     खून के लाल रंग का कारण:-


                         हालाँकि इतनी सारी चीज़े खून में होती हैं| फिर भी वह हमें लाल इसलिए दिखाई देता हैं क्योकि खून में पाय जाने वाले लाल रक्त कणों की संख्या बहुत अधिक होती हैं| यदि खून में सफ़ेद रक्त कण एक हैं तो लाल रक्त कण 700 होते है| लाल रक्त कणों का लाल रंग हिमोग्लोबिन नामक रंजक के कारण होता हैं,जो लौह एवम प्रोटीन से मिलकर बना होता है| लाल्राक्त कणों में पाए जाने वाले इसी रंजक के कारण खून का रंग लाल होता हैं|
इसके आलावा खून का लाल रंग होने का कारण प्रकाश का परावर्तन भी हैं| जैसे यदि कोई वस्तु बैगनी रंग की दिखाई देती हैं| इसका मतलब यह हैं की वह वस्तु बैगनी रंग को परावर्तित कर देती हैं और बाकी रंगों को अवशोषित कर लेती हैं, जिससे हमें वह वस्तु बैगनी रंग की दिखाई देती हैं| बिलकुल ऐसा ही खून के साथ होता हैं| खून लाल रंग को परावर्तित कर देता हैं और बाकी रंगों को अवशोषित कर लेता हैं| जिससे हमें खून लाल दिखाई देता है|
  
यह भी देखे:- 



2 comments: