मधुमक्खियां शहद क्यों और कैसे बनाती हैं ? - गज़ब साइंस

Monday, November 19, 2018

मधुमक्खियां शहद क्यों और कैसे बनाती हैं ?

 मधुमक्खियां  शहद क्यों और कैसे  बनाती हैं ?


शहद की मक्खियों की भी हमारी तरह बस्तिया होती हैं। ये बस्तियां शहद के छत्तो की बनी होती हैं ,जहां यह रहती हैं और अपने बच्चो को जन्म दे उनका पालन पोषण करती हैं। इसके बाद यह भोजन के लिए फूलो के पराग से शहद बनाने में जुट  हैं। क्या आप जानते हैं ये मक्खिया शहद क्यों और कैसे बनाती है। वास्तव में इनके द्वारा शहद बनाना एक प्रकार से अपनी बस्ती की मक्खियों के लिए भोजन जुटाने के काम हैं शहद जुटाने के लिए ये फूलो पर जाती हैं।


honey bee, honey benefits
honey bee

 फूलो में एक प्रकार का रस (नेक्टर) होता हैं जिसे मक्खिया चूसकर अपनी शहद की थैली में जमाकर छत्ते तक ले जाती हैं। शहद की थैली मक्खी पेट के पास होती हैं। पेट पर इस थैली को अलग करने के लिए बीच में एक वाल्व होता हैं। नेक्टर में उपस्थित चीनी में एक रासायनिक परिवर्तन होता हैं। नेक्टर में जो पानी होता हैं छत्त से वाष्पीकरण के द्वारा उड़ जाता हैं। पानी निकलने के बाद ये रस शहद बन जाता हैं जो लम्बे अरसे तक ख़राब नहीं होता हैं। सबसे पुराना शहद 3000 वर्ष  पुराना हैं  जो की मिस्र की मम्मी की कब्र से प्राप्त हुआ हैं। यह अभी तक ताज़ा हैं। छत्ते में जमे शहद का उपयोग मनुष्य स्वाद और दवा आदि के लिए करता हैं। 


honey bee, honey benefits
honey benefits

यह भी पढ़े :- 1. दूध जमकर दही में कैसे बदल जाता हैं                                                                                  2 आग की लौ ऊपर ही क्यों जाती हैं ?                                                                              3 दूध सफ़ेद क्यों होता हैं। 

No comments:

Post a Comment