आग की लौ ऊपर ही क्यों जाती हैं ? - गज़ब साइंस

Tuesday, October 9, 2018

आग की लौ ऊपर ही क्यों जाती हैं ?


आग की लौ ऊपर ही क्यों जाती हैं ?


आग की लौ हमेशा ऊपर की ओर जाती हैं,यह कभी नीचे  की ओर  क्यों नहीं आती हैं। ऐसा क्यों होता हैं यह समझने के लिए जरुरी हैं यह भी जानना की लौ क्या हैं ? दरअसल लकड़ी ,मोमबत्ती या माचिस तीली आदि सभी जलने वाले पदर्थो में मुख्य रूप से कार्बन और हाड्रोजन होते हैं ,जब यह पदार्थ जलते हैं , तो जलने तो जलने वाले हिससे से कई गैसे पैदा होती हैं।  जलती हुई  यह गैसे ही हमें लौ के रूप में दिखाई देती हैं।
हवा से हल्की होने के कारण यह गैसे ऊपर उठती रहती हैं। इनके ऊपर उठने से हमे लौ भी सदा ऊपर की ओर ही जाती दिखाई देती है। जब हम किसी लौ की ओर हलकी फूंक मारते हैं ,तो लौ हिलने लगती हैं। मुहँ से निकलने वाली हवा लौ की गरम गैसों को तीतर बितर कर देती हैं। जैसे ही हम फूंक मारना बंद करते हैं ,वैसे ही लौ फिर सीधी हो जाती हैं। हवा की अनुपस्तिथि में लौ कभी नहीं हिलती ,बल्कि सदा ही सीधी रहती हैं। लौ आमतौर पर दो प्रकार की होती हैं। एक तो चमकने वाली। जलती हुई मोमबत्ती ,लकड़ी ,मिटटी के तेल आदि से निकलने वाली लौ चमकीली होती हैं। जबकि हाइड्रोजन के जलने से निकलने वाली लौ में बहुत ही हल्का नीलापन होता हैं ,इसलिए इसे न चमकने वाली लौ की श्रेणी में रखा जाता हैं।

No comments:

Post a Comment