सांप जीभ बहार क्यों निकलता हैं। - गज़ब साइंस

Tuesday, July 31, 2018

सांप जीभ बहार क्यों निकलता हैं।


सांप जीभ बहार क्यों निकलता हैं। 


सामान्यतः ऐसा मन जाता हैं कि सांप  अपनी जीभ का उपयोग हथियार के रूप में करता हैं , लेकिन यह सही  नहीं हैं। सांप की जीभ नुकसानदायक नहीं होती हैं। सांप के मुँह के भीतर ऊपरी भाग में एक महत्वपूर्ण अंग होता हैं , जिसे 'जैकब्संस ऑर्गन ' कहते हैं। इसे सांप की छठी इन्द्रिये भी कहा जा सकता हैं। सांप के शरीर में यह एक केमिकल रिसेप्टर के रूप में कार्य करता हैं। जब भी सांप अपनी जीभ को बाहर की ओर लपलपाता हैं। तो हवा में मौजूद रसायनिक कण उसकी जीभ की नमी में चिपक जाते हैं अथवा घुल  जाते हैं।




सांप अपनी जीभ को मुँह के अंदर ले जाकर जैकबससं ऑर्गन को दो खुले हुए स्थानों में डालता हैं। यहाँ पर उन कणो की पहचान हो जाती हैं। कि वे किस चीज़ के हैं। विशेष तौर पर यह किसी जानवर के शरीर की गंध आदि के होते हैं। सांप इसे पहचाने के बाद उसका विश्लेषण करता हैं। इस प्रकर जीभ सांप का एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील अंग होता हैं ,जिसके दवरा वह आसपस की चीज़ो को महसूस करता हैं। साथ ही नर सांप अपनी जीभ का प्रयोग मादा सांप को खोजने में भी करता हैं।


No comments:

Post a Comment